Posts

Showing posts from January, 2006

तेरे जैसी मेरी मंज़िल

Abhishek Tripathi – Oct 2005 तेरे जैसी मेरी मंज़िल I wrote this piece down with mixed feelings. It is essentially a parting song that can be used by someone bidding farewell to anyone or anything. A lover bidding farewell to his beloved or … An XLer bidding farewell to beloved XLRI What it means to each of us will be our own choice … ------------------------------------------------------- न वो मंज़र , न वो आलम , न फिर से वो वफ़ा होगी , तेरे जैसी मेरी मंज़िल न जाने फिर कहॉ होगी । खिलेंगे गुल मेरे हमदम तेरे गुलशन में हर मौसम , मेरे गुलशन में इठलाती हवाओं को सजा़ होगी । तेरे जैसी मेरी मंज़िल न जाने फिर कहॉ होगी । लगा मुझको न जाने क्यों छुपा लूं मैं तुझे दिल में , हुई मुझसे जो मीठी सी ख़ता , ये फिर कहॉ होगी । तेरे जैसी मेरी मंज़िल न जाने फिर कहॉ होगी । तेरे हंसते हुये चेहरे पे बन जायेंगी फिर गज़लें , मेरे होठों पे गीतों की निशानी फिर कहॉ होगी । तेरे जैसी मेरी मंज़िल न ...